भारत

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के साथ शहरी विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री और विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान उनकी चर्चा यातायात की भीड़भाड़ कम करने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, बाढ़ से निपटने में सुधार और बेंगलुरु उपनगरीय रेल परियोजना के विस्तार सहित शहरी विकास के क्षेत्र से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित रही। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में यातायात की समस्याओं से निपटने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण करने का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न पहलों में सहायता की पेशकश करते हुए कर्नाटक के विकास में पूर्ण समर्थन देने का वादा किया। उन्होंने पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत कर्नाटक को बसें आवंटित करने का भी वादा किया, जिससे राज्य के सार्वजनिक परिवहन में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्री ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में क्रांति लाने तथा राज्य में कुशल और टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए अपशिष्ट से ऊर्जा परियोजनाओं को लागू करने के महत्व पर जोर दिया।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

5 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

7 घंटे ago