भारत

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में शहरी विकास योजनाओं और बिजली क्षेत्र के परिदृश्य की समीक्षा की

केंद्रीय बिजली और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज चंडीगढ़ में हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा राज्य के लिए शहरी विकास योजनाओं और बिजली क्षेत्र के परिदृश्य की समीक्षा की।

बैठक में हरियाणा सरकार के ऊर्जा मंत्री अनिल विज उपस्थित थे। बैठक में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और भारत सरकार (जीओआई) के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और विद्युत मंत्रालय के अधिकारियों के साथ-साथ पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) के अधिकारियों ने भी भाग लिया।

बैठक के दौरान, हरियाणा राज्य में समग्र बिजली क्षेत्र के परिदृश्य और शहरी विकास कार्यक्रमों से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई। इसके अलावा, पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत कार्यों के निष्पादन और संभावित कार्य योजनाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बात पर विचार-विमर्श किया गया कि राज्य को लंबित स्वीकृत कार्यों को पूरा करने और बेहतर बिजली इन्फ्रास्ट्रक्चर और आपूर्ति की बेहतर गुणवत्ता के लिए कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने का प्रयास करना चाहिए।

राज्य की ओर से बिजली उत्पादन से संबंधित चिंताओं और भविष्य की मांग को पूरा करने के लिए संभावित समाधानों पर प्रकाश डाला गया।

इसके अलावा, राज्य की ओर से पावर सेक्टर डेवलपमेंट फंड (पीएसडीएफ) के तहत ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर के उन्नयन से संबंधित कार्यों पर विचार करने का अनुरोध किया गया। राज्य के प्रतिनिधियों ने परिचालन मापदंडों, विशेष रूप से एटीएंडसी घाटे और डिस्कॉम के बुक प्रॉफिट में सुधार के लिए राज्य द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला।

ऊर्जा विभाग के मंत्री ने अपने संबोधन में बिजली क्षेत्र और शहरी विकास से संबंधित मुद्दों के संबंध में हरियाणा राज्य की समीक्षा के लिए केंद्रीय मंत्री की चंडीगढ़ की यात्रा के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और राज्य की चिंताओं को भी उजागर किया। इसके अलावा, उन्होंने यह बताया कि राज्य इन क्षेत्रों में समग्र सुधार के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

अपने संबोधन में केंद्रीय बिजली और आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने बैठक में सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य की उनकी यात्रा मुद्दों के समाधान और राज्य के नागरिकों को सेवाओं में और भी अधिक सुधार करने के लिए की जाने वाली नई पहलों की पहचान करने में मदद करेगी।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

5 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

6 घंटे ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

6 घंटे ago

पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस, कनाडा, सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…

8 घंटे ago

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

8 घंटे ago