केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले महीने शुरू होने वाले महाकुंभ को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से राज्य में महत्वपूर्ण सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान 63 दशमलव एक-सात किलोमीटर लंबे रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करना, चार स्थानों पर चार लेन के बाईपास, प्रयागराज इनर रिंग रोड फाफामऊ में गंगा नदी पर मौजूदा पुल के समानांतर छह लेन के पुल निर्माण सहित कई परियोजनाओं को शामिल किया गया। महाकुंभ मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा।
आधिकारिक अनुमान के अनुसार दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में इस बार 43 करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। महाकुंभ को भारत की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत का संगम बताते हुए योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रमुख राजमार्गों पर सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा तंत्र लगाने का निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि एंबुलेंस, रिकवरी वाहन, पेट्रोलिंग यूनिट और मेडिकल-और-ट्रैफिक-सहायता चौकियों जैसी अतिरिक्त सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…
भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…
भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…