भारत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने अगले महीने शुरू होने वाले महाकुंभ के लिए प्रमुख सड़क परियोजनाओं पर चर्चा की

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले महीने शुरू होने वाले महाकुंभ को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से राज्य में महत्वपूर्ण सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान 63 दशमलव एक-सात किलोमीटर लंबे रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करना, चार स्थानों पर चार लेन के बाईपास, प्रयागराज इनर रिंग रोड फाफामऊ में गंगा नदी पर मौजूदा पुल के समानांतर छह लेन के पुल निर्माण सहित कई परियोजनाओं को शामिल किया गया। महाकुंभ मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा।

आधिकारिक अनुमान के अनुसार दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में इस बार 43 करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। महाकुंभ को भारत की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत का संगम बताते हुए योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रमुख राजमार्गों पर सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा तंत्र लगाने का निर्देश दिया। उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि एंबुलेंस, रिकवरी वाहन, पेट्रोलिंग यूनिट और मेडिकल-और-ट्रैफिक-सहायता चौकियों जैसी अतिरिक्त सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

Editor

Recent Posts

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

2 घंटे ago

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…

2 घंटे ago

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को रूपांतरित करने के लिए शुरू की गई पीएम-सेतु योजना का एक वर्ष पूरा

पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…

2 घंटे ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्य क्षेत्र में छोड़ा

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी

आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…

2 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

8 घंटे ago