भारत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 5,233 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ 272 किलोमीटर की 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 5,233 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ 272 किलोमीटर की 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, केंद्रीय राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

नितिन गडकरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप, इन परियोजनाओं को दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट और रेलवे क्रॉसिंग को खत्म करने, परिवहन लागत को कम करने, ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में अंतिम मील कनेक्टिविटी को मजबूत करने और तिरुपति, नेल्लोर और रायचोटी जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों में भीड़भाड़ को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है – जिससे आंध्र प्रदेश भारत की विकास गाथा में सबसे आगे होगा।’’

नितिन गडकरी ने भारत की लॉजिस्टिक्स लागत में उल्लेखनीय गिरावट पर भी प्रकाश डाला। बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे के कारण लॉजिस्टिक्स लागत 16 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत हो गई है और दिसंबर 2025 तक इसके 9 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। इस कमी से निर्यात दोगुना होने और रोजगार में वृद्धि होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि एनएचएआई के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई बढ़कर 120 प्रतिशत हो गई है, जो कि वर्ष 2014 में 4,000 किलोमीटर से बढ़कर वर्ष 2025 में 8,700 किलोमीटर हो गई। यह विकास सरकार के बुनियादी ढांचे पर आधारित आर्थिक विकास के प्रभावशाली ध्‍यान केन्द्रित करने को रेखांकित करता है।

एनएच-71 के मदनपल्ले से पिलेरू तक के खंड को 1,994 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 56 किलोमीटर लंबे आधुनिक 4-लेन कॉरिडोर में बदल दिया गया है। इस महत्वपूर्ण उन्नयन में 9 फ्लाईओवर, एक रेल ओवरब्रिज, 19 प्रमुख पुल, 5 वाहन अंडरपास और 10 स्थानीय अंडरपास शामिल हैं।

इसी प्रकार, एनएच-340सी के कुरनूल से मंडलेम खंड को 31 किलोमीटर लंबे पक्के शोल्डर के साथ 4-लेन सड़क में अपग्रेड किया गया है, जिसमें 858 करोड़ रुपये की लागत से एक फ्लाईओवर, 4 वायडक्ट, 3 स्थानीय अंडरपास और एक छोटा अंडरपास शामिल है।

इन विकास परियोजनाओं के साथ-साथ, आंध्र प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से 27 अतिरिक्त परियोजनाओं की आधारशिला रखी जा रही है। इनसे तिरुपति, श्रीशैलम और कादिरी जैसे धार्मिक स्थलों और हॉर्सले हिल्स तथा वोडारेवु बीच जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच में सुधार होगा। आर्थिक केंद्रों – श्री सिटी, कृष्णापटनम बंदरगाह और तिरुपति हवाई अड्डे – के साथ निर्बाध संपर्क स्थापित किए जाएंगे।

Editor

Recent Posts

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

39 मिनट ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

43 मिनट ago

एयर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा को आने-जाने वाली अपनी उड़ानें, 20 अक्टूबर तक रद्द की

सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, एयर इंडिया ने 20 अक्‍तूबर तक रियाद,…

48 मिनट ago

विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत अग्रणी देश के रूप में उभरा

विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत, अमरीका और ब्रिटेन…

50 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय…

53 मिनट ago