भारत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने NHLML परियोजना की प्रगति की समीक्षा की; मल्टीमॉडल ढांचागत पहल तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड-एनएचएलएमएल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और देश भर में विकसित किए जा रहे मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, रोपवे, इंटरमॉडल स्टेशन और सड़क मार्ग किनारे विकसित की जा रही सुविधाओं में प्रगति का आकलन किया।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा सुगम बनाने और सुविधाएं बढ़ाने के काम में लगी है।

बैठक में नितिन गडकरी ने भविष्य अनुरूप एकीकृत परिवहन प्रणाली निर्मित करने की इन परिवर्तनकारी पहल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं बहुआयामी संपर्क मजबूत बनाएंगी, नए आर्थिक अवसर खोलेंगी, संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देंगी और भारत की समग्र प्रचालन प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाएंगी।

नितिन गडकरी ने परियोजना कार्यान्वयन में बाधक प्रमुख चुनौतियों का मूल्यांकन किया और सभी पक्षधारकों को प्राथमिकता के आधार पर इन्‍हें दूर करने और परियोजना निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश दिये। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के समय पर पूरा होने से प्रचालन दक्षता में सुधार होगा, परिवहन लागत कम होगी और यात्रियों को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा और सुविधाएं मिलेंगी। इससे विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत दृष्टि योजना आगे बढ़ाई जा सकेगी।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

10 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

10 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

10 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

12 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

13 घंटे ago