बिज़नेस

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यूरोपीय संघ के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस शेफकोविक के साथ उच्च स्तरीय वार्ता की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 8-9 दिसंबर 2025 के दौरान यूरोपीय संघ के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस शेफकोविक के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस चर्चा का उद्देश्य एफटीए वार्ता दलों को रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करना था, क्योंकि दोनों पक्ष शीघ्रातिशीघ्र समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहे हैं।

दोनों नेताओं की यह बैठक 3-9 दिसंबर 2025 तक नई दिल्ली में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर प्रमुख सत्रों के दौरान हुई तकनीकी चर्चाओं की पृष्ठभूमि में हुई। इस दौरान वस्तुओं के लिए बाजार पहुंच, उत्पत्ति के नियम, सेवाएं, व्यापार में तकनीकी बाधाएं, व्यापार और सतत विकास तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। यूरोपीय संघ के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त की यात्रा से पहले 7 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में वाणिज्य सचिव और यूरोपीय आयोग के व्यापार महानिदेशक के बीच उच्च स्तरीय चर्चा हुई। इसमें बेहतर संचार और सहयोग बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता पर बल दिया गया। साथ ही वार्ता को समयबद्ध और पारस्परिक रूप से लाभकारी निष्कर्ष तक पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित करने के दृढ़ संकल्प पर भी जोर दिया गया।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त शेफकोविक ने प्रस्तावित समझौते के प्रमुख क्षेत्रों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। दोनों पक्षों ने वार्ता के विभिन्न चरणों में हुई स्थिर प्रगति पर ध्यान दिया तथा निरंतर आदान-प्रदान के माध्यम से वर्तमान गति को बनाए रखने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।

दोनों पक्षों ने एक निष्पक्ष, संतुलित और महत्वाकांक्षी समझौते को संपन्न करने के रणनीतिक महत्व पर बल दिया, जो साझा मूल्यों, आर्थिक प्राथमिकताओं और नियम-आधारित व्यापार ढांचे के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप हो। दोनों पक्षों ने रचनात्मक सहयोग के माध्यम से लंबित मुद्दों को सुलझाने तथा मंत्रिस्तरीय चर्चाओं के माध्यम से एक व्यापक, पारस्परिक रूप से लाभकारी परिणाम की दिशा में काम करने के अपने मजबूत राजनीतिक दृढ़ संकल्प को दोहराया।

यूरोपीय संघ के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस शेफकोविक की यह नई दिल्ली यात्रा वर्तमान भारत-यूरोपीय संघ व्यापार वार्ता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई, जिसने विविध, मजबूत और भविष्योन्मुखी आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने में यूरोपीय संघ के एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में भारत की स्थिति को और अधिक रेखांकित किया। समृद्धि, स्थिरता और नवाचार के साझा सिद्धांतों पर आधारित यह यात्रा दोनों पक्षों द्वारा आधुनिक, व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को शीघ्र पूरा करने की दिशा में प्रयासों को तेज करने के लिए विश्वास और नए दृढ़ संकल्प व्यक्त करने के साथ संपन्न हुई।

Editor

Recent Posts

NHAI राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे खाली पड़ी जमीनों पर औषधीय वृक्षारोपण के लिए ‘NHAI आरोग्य वन’ परियोजना विकसित करेगा

जैव विविधता को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास में पारिस्थितिक स्थिरता को एकीकृत करने…

4 घंटे ago

कैबिनेट ने जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को स्वीकृति दी, 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण मेट्रो गलियारा निर्मित किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को…

5 घंटे ago

NHRC ने गुजरात के राजकोट क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा एक पत्रकार को कथित तौर पर अवैध रूप से हिरासत में लेने और यातना देने के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया…

5 घंटे ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 (01.04.2026 से 30.09.2026…

7 घंटे ago

कैबिनेट ने अरूणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में 1200 मेगावाट की क्षमता वाली वाली कलाई-II जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने कलाई-II जलविद्युत परियोजना…

7 घंटे ago

कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश में 1720 मेगावाट की कमला जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए 26,069.50 करोड़ रुपये के परिव्यय वाले निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अरुणाचल प्रदेश के…

7 घंटे ago