बिज़नेस

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूयॉर्क में कई उच्च स्तरीय व्यापार और निवेश बैठकें कीं

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूयॉर्क में कई उच्च स्तरीय व्यापार और निवेश बैठकें कीं।

इस दौरान, पीयूष गोयल ने दुनिया की सबसे बड़ी निजी इक्विटी फर्मों में से एक कार्लाइल ग्रुप के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी हार्वे श्वार्ट्ज, अमरीकी बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक मॉर्गन स्टेनली के अध्‍यक्ष और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी टेड पिक, प्रमुख अमरीकी निजी निवेश फर्म- वारबर्ग पिंकस के अध्‍यक्ष चार्ल्स केय, एमनेल फार्मास्युटिकल्स के सह-संस्थापक और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी चिंटू पटेल और प्रमुख वैश्विक वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी मास्टरकार्ड के मुख्‍य कार्यकारी माइकल मीबाक के साथ अलग-अलग बैठकें कीं।

बातचीत में भारत-अमरीका व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत बनाने, भारत में वैश्विक व्यवसायों के लिए अवसर बढ़ाने, आपूर्ति श्रृंखला बेहतर बनाने और वित्तीय सेवाओं, स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल भुगतान, विनिर्माण, नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसमें वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में भारत का बढ़ता महत्‍व भी उजागर हुआ।

पीयूष गोयल ने अमरीका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच के सहयोग से आयोजित व्यापारिक वार्ता में निवेश और वाणिज्यिक समुदाय के 50 से अधिक शीर्ष व्यापारिक नेताओं को संबोधित किया। इसमें भारत की मजबूत विकास गति, अभी जारी आर्थिक सुधारों, व्यापार सुगमता तथा सहयोग की संभावना वाले क्षेत्रों और उभरते निवेश अवसरों पर बातचीत हुई।

इन बैठकों से भारत के आर्थिक दृष्टिकोण के प्रति बढ़ता वैश्विक भरोसा स्‍पष्‍ट हुआ और भारत और अमरीका के बीच उद्योग-से-उद्योग स्‍तर का सहयोग और प्रगाढ बनाने के महत्व की पुष्टि हुई।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

18 घंटे ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

19 घंटे ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

19 घंटे ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

19 घंटे ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

22 घंटे ago