बिज़नेस

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रुसेल्स की अपनी दो दिवसीय यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रुसेल्स की अपनी दो दिवसीय यात्रा (8-9 जनवरी 2026) सफलतापूर्वक संपन्न की। यह यात्रा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की वार्ता में एक निर्णायक कदम है। व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस शेफकोविच के साथ उच्च स्तरीय वार्ताओं की एक श्रृंखला में दोनों नेताओं ने वार्ता टीमों को लंबित मुद्दों को हल करने और समझौते को शीघ्रता से आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

यह यात्रा ब्रुसेल्स में गहन राजनयिक और तकनीकी बैठकों के एक सप्ताह के समापन का प्रतीक है जो एक व्यापक समझौते को साकार करने के लिए दोनों पक्षों के राजनीतिक संकल्प को दर्शाती है। मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले, वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और यूरोपीय आयोग की व्यापार महानिदेशक सबाइन वेयंड के बीच 6-7 जनवरी 2026 को उच्च स्तरीय चर्चाएँ हुई। इन बैठकों में विभिन्न वार्ताओं में हुई प्रगति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मतभेदों को कम करने और लंबित मुद्दों पर स्पष्टता सुनिश्चित करने के लिए काम किया जिससे मंत्रिस्तरीय वार्ता का मार्ग प्रशस्त हुआ।

अपनी बैठक के दौरान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और आयुक्त शेफकोविच ने प्रस्तावित समझौते के प्रमुख क्षेत्रों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। दोनों पक्षों ने वस्तुओं के लिए बाजार पहुंच, उत्पत्ति के नियम, सेवाओं आदि सहित विभिन्न वार्ता क्षेत्रों में हुई निरंतर प्रगति पर ध्यान दिया। मंत्रिस्तरीय चर्चाओं ने रचनात्मक बातचीत के माध्यम से लंबित मुद्दों को हल करने के लिए दोनों पक्षों के दृढ़ राजनीतिक संकल्प की पुष्टि की। दोनों पक्षों ने एक निष्पक्ष, संतुलित और महत्वाकांक्षी समझौते को अंतिम रूप देने के रणनीतिक महत्व पर बल दिया जो उनके साझा मूल्यों, आर्थिक प्राथमिकताओं और नियम-आधारित व्यापार ढांचे के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप हो।

यह यात्रा दोनों पक्षों द्वारा आधुनिक, व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को शीघ्र संपन्न करने की दिशा में विश्वास और नए सिरे से दृढ़ संकल्प व्यक्त करने के साथ समाप्त हुई।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

4 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

5 घंटे ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

5 घंटे ago

पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस, कनाडा, सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…

8 घंटे ago

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

8 घंटे ago