भारत

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने वियतनामी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

भारत और वियतनाम ने आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और वियतनाम के उच्च अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक के दौरान मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति प्रकट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीवी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और सीपीवी के केंद्रीय सूचना, शिक्षा और जन एकजुटता आयोग के अध्यक्ष गुयेन ट्रोंग न्घिया ने किया। बैठक में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सचिव (आई एंड बी) संजय जाजू ने भी भाग लिया।

भारत और वियतनाम के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मधुर द्विपक्षीय संबंध हैं। वर्ष 2022 में दोनों देशों ने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाई। वर्ष 2016 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान भारत-वियतनाम द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाया गया था।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन, 2025 (1-4 मई, 2025) में वियतनाम के बड़े प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी की सराहना की। गुयेन ट्रोंग न्घिया ने दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत की प्रभावशाली वृद्धि की सराहना की और दोनों देशों के बीच मजबूत मित्रता और साझेदारी पर जोर दिया। दोनों देशों के मीडिया संगठनों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।

दोनों देशों ने साझा बौद्ध विरासत सहित अपने प्रगाढ़ सभ्यतागत संबंधों पर बल दिया और अपने बहुआयामी सहयोग को और मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम करने पर सहमति व्यक्त की।

Editor

Recent Posts

भारत और विश्व बैंक ने पारंपरिक ऋण देने के अतिरिक्‍त अपनी साझेदारी का विस्तार करने पर चर्चा की

भारत और विश्व बैंक ने पारंपरिक ऋण देने के अतिरिक्‍त अपनी साझेदारी का विस्तार करने…

6 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस महीने के अंत में नई दिल्ली में आयोजित होने…

6 घंटे ago

BCCI ने अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कन्‍ट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए…

8 घंटे ago

पीएम मोदी ने फिर से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की अनावश्‍यक खरीद और विदेश में विवाह आयोजन से बचने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक बार पुन: लोगों से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की…

9 घंटे ago

अमेरिका ने ईरान में आईआरजीसी के ठिकानों पर फिर से हमले किए

अमरीका ने ईरान में इस्‍लामिक रेवोल्‍युशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) को निशाना बना कर नए सिरे…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में आयोजित 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2026…

10 घंटे ago