भारत

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जर्मनी के म्यूनिख में चौथे No Money For Terror सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित चौथे No Money For Terror (NMFT) सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सम्मेलन में बहुपक्षीय सहयोग, आतंकवाद के वित्तपोषण के तरीके, वित्तीय समावेशन एवं जोखिम आधारित दृष्टिकोण और आतंकवादी वित्तपोषण एवं संगठित अपराध चर्चा के चार उप विषय थे।

अपने सम्बोधन में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इस बात पर चिंता जताई कि आतंकवाद के वित्तपोषण में धन प्रवाह में सीमा पार संबंध तेजी से बढ़ रहे हैं और नई डिजिटल प्रौद्योगिकियों के विकास के कारण आतंकवादियों द्वारा परिसंपत्तियों के प्रवाह के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्रोत, तरीके और चैनल तेजी से जटिल होते जा रहे हैं जो वैश्विक सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बन रहे हैं।

नित्यानंद राय ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देशों के बीच एकता जरूरी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में वैश्विक समुदाय के साथ मजबूती से खड़ा है।

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने और जोखिमों की साझा समझ विकसित करने तथा नई दिल्ली में आयोजित NMFT सम्मेलन 2022 से चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी बहुपक्षीय सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए जर्मन सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

नित्यानंद राय ने NMFT सम्मेलन की पहल की सराहना की तथा भारत में NMFT सचिवालय की स्थापना करके इस अनूठी पहल के स्थायित्व की आवश्यकता व्यक्त की, जिसका विचार नई दिल्ली में आयोजित NMFT सम्मेलन 2022 में भी रखा गया था, ताकि आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने पर निरंतर वैश्विक ध्यान केंद्रित किया जा सके।

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने सिंगापुर और तुर्की के गणमान्य व्यक्तियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।

Editor

Recent Posts

भारत ने खाड़ी, लाल सागर और काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर बार-बार होने वाले हमलों पर चिंता व्‍यक्‍त की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ‘जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर मित्र समूह‘ की…

33 मिनट ago

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में मूसलाधार वर्षा का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया

उत्तराखंड में आज और कल कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग…

36 मिनट ago

छत्‍तीसगढ़ में पिछले दो दिन से लगातार वर्षा के कारण राज्‍य के सभी स्‍कूल आज बंद

छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के कारण राज्य के सभी…

41 मिनट ago

झांसी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला की कथित आत्महत्या की सूचना पर NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…

16 घंटे ago

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

17 घंटे ago