भारत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उत्तरी मुंबई में 15 स्व-पुनर्विकसित आवासीय सोसायटियों की चाबियां वितरित की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ 25 फरवरी 2025 को उत्तरी मुंबई में 15 स्व-पुनर्विकसित आवासीय सोसायटियों की चाबियां वितरित की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार शहरी पुनर्विकास और बुनियादी ढांचे के विकास में महाराष्ट्र सरकार को पूरा सहयोग देगी।

पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश देते हुए कहा कि सरकार बेघर लोगों और वर्तमान में उसी इलाके में कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को पक्के घर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य परिवारों का भविष्य सुरक्षित करना, बच्चों और भावी पीढ़ियों के लिए एक स्‍थायी आवास उपलब्‍ध कराना है।

उत्तरी मुंबई में हुए विकास पर पीयूष गोयल ने कहा कि इस क्षेत्र में हाल के दिनों में बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि मगाथाने मेट्रो स्टेशन के पास 1000 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण तेजी से चल रहा है और पश्चिम कांदिवली में एक और 1000 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण की योजना है जिससे इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की पहुंच और सेवाओं में वृद्धि होगी।

पीयूष गोयल ने कॉस्‍टल रोड़ (वर्ली-बांद्रा) का वर्सोवा तक विस्तार और अटल सेतु के माध्यम से नए हवाई अड्डे को जोड़ने वाली प्रस्तावित तटीय सड़क सहित प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं मुंबई में भीड़भाड़ को कम करने और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

पीयूष गोयल ने नागरिक समस्‍याओं के समाधान में महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि मानसून के मौसम में सड़कों को होने वाले नुकसान से निपटने के लिए सड़क बनाने में सीमेंट-कंक्रीट का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल निकायों को प्रदूषित करने वाले अशोधित सीवेज जल की समस्या का प्रभावी ढंग से प्रबंधन किया जा रहा है। समुद्र में छोड़े जाने से पहले सीवेज के उचित शोधन को सुनिश्चित करने के लिए 26,000 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए गए हैं।

मंत्री महोदय ने हितधारकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्व-पुनर्विकास परियोजनाओं में सक्रिय रूप से भाग लें और उनके बारे में जागरूकता उत्‍पन्‍न करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह की पहल से उत्तरी मुंबई को नई दिशा मिलेगी, विकास को बढ़ावा मिलेगा और इसके निवासियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित होगा।

अपने संबोधन के समापन पर पीयूष गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि यह आयोजन शहरी विकास में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा यह सभी के लिए सुलभ और स्‍थायी आवास बनाने के सरकार के दृष्टिकोण को दर्शाता है।

Editor

Recent Posts

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बेहतर करने के लिए DPIIT ने फुटवियर संबंधी गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों में संशोधन किया

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और घरेलू जूता…

4 घंटे ago

लोकायन 26: INS सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क बंदरगाह की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक संपन्‍न की

भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत (एसटीएस) आईएनएस सुदर्शनी ने 8 जुलाई 2026 को संयुक्त…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय के एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर) के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भुवनेश्वर स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइसर)…

5 घंटे ago

QCI और NSIC ने लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धात्मकता और बाजार पहुंच को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) और राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने आज देश भर…

5 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हैदराबाद के बिबीनगर स्थित एम्स की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज हैदराबाद के बिबीनगर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान…

5 घंटे ago