भारत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए बर्लिन में कई उच्च स्तरीय बैठकें कीं

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए 22 अक्टूबर को बर्लिन में कई उच्च स्तरीय बैठकें कीं। इन बैठकों में जर्मन संघीय आर्थिक मामलों और ऊर्जा मंत्री कैथरीना रीचे के साथ द्विपक्षीय बैठक, जर्मन काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (डीजीएपी) में इंडिया सेंटर का उद्घाटन, भारत-जर्मनी व्यापार गोलमेज सम्मेलन और बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में भागीदारी शामिल थी।

पीयूष गोयल और कैथरीना रीचे ने द्विपक्षीय बैठक के दौरान, औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों और द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश को बढ़ाने के लिए भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की संभावनाओं पर चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने संयुक्त रूप से बर्लिन में डीजीएपी के भारत केंद्र का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य भारत-जर्मनी संबंधों पर नीतिगत अनुसंधान और संवाद को बढ़ावा देना है।

केंद्रीय मंत्रियों ने डीजीएपी और जर्मन व्यापार की एशिया-प्रशांत समिति (एपीए) के सहयोग से आयोजित भारत-जर्मनी व्यापार गोलमेज सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भी की, जिसमें जर्मन सीईओ और व्यापारिक नेताओं ने भाग लिया। पीयूष गोयल ने अपने मुख्य भाषणों में विकास को गति देने और एक नए व्यापार युग की शुरुआत करने पर जोर दिया, जबकि कैथरीना रीचे ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को औद्योगिक वास्तविकता में बदलने के विषय पर बात की। इसके बाद हुई चर्चा में भारत-यूरोपीय संघ के संभावित मुक्त व्यापार समझौते को ठोस व्यापार और निवेश के अवसरों में बदलने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

पीयूष गोयल ने बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में “नया युग, नए गठबंधन: तीसरा मार्ग?” शीर्षक वाले पैनल संवाद सत्र में भाग लिया। इस चर्चा में उनके साथ जर्मन चांसलर के निवेश प्रतिनिधि मार्टिन ब्लेसिंग, सिंगापुर के श्रम मंत्री और ऊर्जा एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. टैन सी लेंग, और मार्सेगाग्लिया स्टील की अध्यक्ष एवं सीईओ एम्मा मार्सेगाग्लिया भी उपस्थित थीं। सत्र का संचालन प्रो. डॉ. लार्स-हेनड्रिक रोलर ने किया। पीयूष गोयल ने अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों में विश्वास, पूरक आर्थिक शक्तियों और सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखलाओं के महत्व का उल्लेख किया।

पीयूष गोयल ने बायर एजी के प्रबंधन बोर्ड के सदस्य और इसके फार्मास्युटिकल्स डिवीजन के अध्यक्ष स्टीफन ओलरिच; नॉफ ग्रुप के प्रबंध भागीदार मूरत अक्यिल्डिज; और फ्रेसेनियस एसई एंड कंपनी केजीएए के सीईओ माइकल सेन के साथ व्यापार और निवेश सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए व्यक्तिगत बैठकें भी कीं।

पीयूष गोयल के साथ जर्मनी और नीदरलैंड की यात्रा पर लगभग 100 भारतीय व्यवसायों और स्टार्टअप्स का एक प्रतिनिधिमंडल भी है। बर्लिन में होने वाली ये बैठकें भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को, विशेष रूप से व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और औद्योगिक सहयोग के क्षेत्र में और अधिक मजबूत करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा हैं।

Editor

Recent Posts

CCRAS-CARI और दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू के नॉर्थ कैंपस में औषधीय पौधों की विविधता का दस्तावेजीकरण करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) - केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), नई दिल्ली और…

4 घंटे ago

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल का शुभारंभ किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार)…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी इस महीने की 16 से 18 तारीख तक फिलीपींस की राजधानी मनीला का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने की 16 से 18 तारीख तक फिलीपींस की राजधानी मनीला…

5 घंटे ago

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की तीन महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की…

5 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों के एक समूह के साथ संवाद किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों…

6 घंटे ago

TDB-DST ने सॉवरेन स्पेस-आधारित AI-ALINT तारामंडल विकसित करने के लिए 64.05 करोड़ रुपये की आरडीआई सहायता के लिए एस्ट्रोम के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत की स्वदेशी अंतरिक्ष-आधारित खुफिया और उन्नत उपग्रह प्रौद्योगिकी क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा…

6 घंटे ago