भारत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की, चौथी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय और व्यावसायिक गोलमेज बैठकों में भाग लिया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर में उच्च स्तरीय द्विपक्षीय और व्यावसायिक बैठकों की एक श्रृंखला में भाग लिया, जिससे दीर्घकालिक भारत-सिंगापुर आर्थिक साझेदारी को मजबूती मिली और व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी एवं व्यवसाय में सहयोग को बढ़ावा मिला।

पीयूष गोयल ने दिन की शुरुआत इस्ताना में सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात के साथ की। इसके बाद उन्होंने होटल शांगरी-ला में आयोजित चौथी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) और चौथी भारत-सिंगापुर व्यावसायिक गोलमेज सम्मेलन (आईएसबीआर) में भाग लिया। गोलमेज सम्मेलनों ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने तथा परस्पर लाभकारी सहयोग के नए रास्तों की पहचान करने के लिए एक मंच प्रदान किया। गोलमेज सम्मेलनों के बाद समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया गया।

दोपहर में, पीयूष गोयल ने ग्लोबल बिजनेस और इंस्टीट्यूशनल कम्युनिटी के सीनियर लीडर्स के साथ कई गवर्नमेंट-टू-बिज़नेस (जी2बी) बैठकें कीं। इन लीडर्स में ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क (जीएफटीएन) और केपेल इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रतिनिधि शामिल थे। बातचीत का मुख्य फोकस भारत और सिंगापुर के बीच सहयोग को मजबूत करने पर था, जिसमें एग्री-एक्सपोर्ट, जीसीसी-बेस्ड कमर्शियल पार्क, फिनटेक और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्र शामिल थे।

पीयूष गोयल ने सिंगापुर की विदेश और व्यापार एवं उद्योग राज्य मंत्री गैन सिओ हुआंग के साथ सिटी स्क्वायर मॉल में एपीडा-फेयरप्राइस पहल का संयुक्त दौरा भी किया। इस कार्यक्रम ने भारत और सिंगापुर के बीच बढ़ते कृषि व्यापार और विस्तारित होते बाजार संबंधों को रेखांकित किया।

शाम को, पीयूष गोयल ने इनसीड (INSEAD) एशिया कैंपस में फिक्की द्वारा आयोजित भारत-सिंगापुर बिजनेस फोरम में भाग लिया। उन्होंने “इंडिया इन द न्यू ग्लोबल ग्रोथ इक्वेशन: ग्रोथ एंड अपॉर्चुनिटी फॉर बिजनेसेस इन एशिया एंड द वर्ल्ड” विषय पर एक फायरसाइड चैट में भी भाग लिया, जिसके बाद बिजनेस कम्युनिटी के सदस्यों के साथ एक इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया।

इन आयोजनों ने भारत-सिंगापुर आर्थिक साझेदारी की मजबूत गति और व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी एवं बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) संबंधों को गहरा करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की, साथ ही परस्पर लाभकारी विकास के लिए नए अवसरों का सृजन किया।

चौथे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भारतीय पक्ष में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारामन, केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शामिल थे। सिंगापुर की ओर से डिप्टी प्राइम मिनिस्टर एंड मिनिस्टर फॉर ट्रेड एंड इंडस्ट्री गन किम योंग, सीनियर मिनिस्टर, कोऑर्डिनेटिंग मिनिस्टर फॉर नेशनल सिक्योरिटी एंड मिनिस्टर फॉर होम अफेयर्स के. षणमुगम, मिनिस्टर फॉर फॉरेन अफेयर्स डॉ. विवियन बालकृष्णन, मिनिस्टर फॉर डिजिटल डेवलपमेंट एंड इंफॉर्मेशन जोसेफिन तेओ तथा मिनिस्टर फॉर ट्रांसपोर्ट एंड सेकंड मिनिस्टर फॉर फाइनेंस जेफरी सिओ शामिल थे।

Editor

Recent Posts

भारत और कोरिया गणराज्य ने रक्षा उद्योग तथा लॉजिस्टिक्स सहयोग पर संयुक्त समिति की 10वीं बैठक का आयोजन किया

भारत और कोरिया गणराज्य के बीच रक्षा उद्योग तथा लॉजिस्टिक्स सहयोग पर संयुक्त समिति की…

36 मिनट ago

अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने ATS गुजरात और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान…

3 घंटे ago

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल होंगे

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ…

3 घंटे ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय क्रिकेट मैच आज गुवाहाटी में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी…

4 घंटे ago

नौसेना इस वर्ष अपने बेड़े में रिकॉर्ड 18 युद्धपोत शामिल करेगी, ये इतिहास में एक वर्ष का सबसे बड़ा सैन्य बल विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा वर्ष को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष…

4 घंटे ago

भारत ने विश्व को परमाणु हथियार मुक्त दुनिया बनाने और सभी परमाणु हथियारों को समाप्‍त करने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत ने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व और सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य निरस्त्रीकरण के…

4 घंटे ago