बिज़नेस

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नॉर्वे और भारत के बीच स्टार्टअप सेतु शुरू करने का प्रस्ताव रखा

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नॉर्वे और भारत के व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा करते हुए दोनों देशों के बीच एक स्टार्टअप सेतु शुरू करने का प्रस्ताव रखा है।

उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में वृद्धि के लिए संबंधित मंत्रालयों के साथ मिलकर इससे जुड़ी चिंताओं को सामूहिक रूप से दूर करने के संबंध में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वे उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सहयोग से भारतीय उद्योग परिसंघ-सीआईआई की ओर से मुंबई में आयोजित भारत-नॉर्वे बिजनेस फोरम को संबोधित कर रहे थे।

पीयूष गोयल ने भारत को एक आकर्षक वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया और नॉर्वे की कंपनियों को यहां न केवल घरेलू अवसरों बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार का लाभ उठाने के मकसद से एक लॉन्चपैड के रूप में स्थानीय प्रतिभा का लाभ उठाने का निमंत्रण दिया।

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के बीच हाल ही में व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते-टीईपीए पर हस्ताक्षर किए गए हैं जिसकी आर्थिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सराहना की गई। भारत ने चार विकसित देशों स्विट्जरलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और लिकटेंस्टीन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए जो यूरोप में महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्र हैं।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

15 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

16 घंटे ago