भारत

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बिहार के खगड़िया जिले में निर्मित अत्याधुनिक साइलो गोदाम का उद्घाटन किया

बिहार के खगड़िया जिले में निर्मित अत्याधुनिक साइलो गोदाम का उद्घाटन आज केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा की इस साइलो गोदाम का कुल क्षमता 50,000 मीट्रिक टन है। साथ ही साथ इस तरह के साइलो गोदाम के निर्माण से कम जगह मे अनाज भंडारण बेहतरीन तरीके से संभव हो पता है। इसके अतिरिक्त अनाज की सुरक्षा भी अत्याधुनिक यंत्रों के उपयोग से कई गुना बढ़ जाती है। इस तरह के गोदाम प्रधानमंत्री के आकांक्षा के अनुरूप है। उन्होंने सम्बद्ध अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से गोदाम के सफल निर्माण के लिए बधाई दिया।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर प्रल्हाद जोशी ने कहा कि यह साइलो पूरी तरह यंत्रीकृत है तथा स्टील से निर्मित है, जिससे कम जगह में अधिक अनाज संग्रहित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा में भंडारण के दौरान अनाज खराब नहीं होगा तथा इससे स्टोरेज लॉस में कमी आएगी।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इस बात का उल्लेख भी किया कि इस तरह के साइलो गोदाम के निर्माण की अवधारणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 2014 मे रखा गया। उन्होंने वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 वर्ष के कार्यकाल मे इक्स्ट्रीम पॉवर्टी रेट 27% से घटकर लगभग 5% ही रह गई है। लगभग 26 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर निकलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है।

केंदिया मंत्री ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का जिक्र करते हुए कहा की इसके तहत लगभग 80 करोड़ देशवाशियों को मुफ़्त अनाज दिए जा रहे हैं। यह संख्या कई यूरोपीय देशों के सामूहिक जनसंख्या से भी ज्यादा है। केन्द्रीय मंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना, पीएम कुसुम योजना संबंधी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी नीतियों के वजह से भारत आज सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। कल्याणकारी नीतियों की कड़ी मे उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य का उल्लेख करते हुए कहा कि आज 48 घंटे के अंदर मे किसान के खाते मे पैसा पहुँच रहा है। 3,80,000 करोड़ रुपये सीधे प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों के खाते मे पारदर्शी तरीके से पहुँचा दिए गए हैं।

बिहार राज्य के अंदर केंद्र सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कोसी महासेतु जैसी 20 वर्ष से अटकी हुई परियोजनाएँ प्रधानमंत्री के सफल मार्गदर्शन मे आज समय से पूरे किए जा रहे हैं। साथ ही साथ मखाना बोर्ड का गठन प्रधानमंत्री के बिहार के प्रति विशेष प्रेम को दर्शाता है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह भी उपस्थित रही। इसके अतिरिक्त, अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय जनप्रतिनिधि, और प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

1 दिन ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

1 दिन ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

1 दिन ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

2 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

2 दिन ago