केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कृषि मुद्दों पर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में रबी की बुआई की प्रगति, मौसम की स्थिति, राष्ट्रीय कीट सर्वेक्षण प्रणाली (एन.पी.एस.एस.) के माध्यम से कीट सर्वेक्षण, कृषि उत्पादों के आयात और निर्यात सहित विपणन से संबंधित कई मुद्दे पर चर्चा हुई।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि मुद्दों पर वह स्वयं साप्ताहिक बैठक करने के अलावा, वह समय-समय पर कृषि मंत्रियों के स्तर पर राज्य सरकारों के साथ भी बैठकें करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से भी कहा कि इन मुद्दों पर राज्य सरकारों के साथ लगातार जुड़े रहें, क्योंकि जमीनी स्तर पर मुद्दों को संबोधित करने के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों की भागीदारी की आवश्यकता होगी।
केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि 17 जनवरी 2025 तक कुल बोया गया क्षेत्र 640 लाख हेक्टेयर है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 637.49 लाख हेक्टेयर की तुलना में 2.51 लाख हेक्टेयर अधिक है। समग्र फसल कवरेज और फसल की स्थिति पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। रबी टमाटर, प्याज और आलू (टी.ओ.पी.) की बुआई चल रही है और आज (सोमवार) तक टी.ओ.पी. फसलों की बुआई पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में अधिक है।
गेहूं (0.46%), सरसों (0.14%), सोयाबीन (0.25%) की मंडी कीमतें सप्ताह-दर-सप्ताह बढ़ी हैं। जबकि अरहर (1.22%), चावल (1.20%) चना (0.67%), आलू (6.34%) और टमाटर (6.79%) की मंडी कीमतों में सप्ताह-दर-सप्ताह गिरावट आई है। फिलहाल बाजार में गेहूं, चावल, चना, सरसों और तिल की कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) से ज्यादा मिल रही है।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…
ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…
पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…
रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…