बिज़नेस

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 में “एमएसएमई मंडप” का दौरा किया

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने आज नई दिल्ली में 43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में एमएसएमई मंडप का दौरा किया। उनके साथ एमएसएमई मंत्रालय और इसके अधीनस्थ अन्य संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मंडप का मुख्य थीम “हरित एमएसएमई” है, जो मंत्रालय के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को स्वच्छ/हरित प्रौद्योगिकी अपनाने के आह्वान को परिलक्षित करता है। मंडप में “पीएम विश्वकर्मा योजना” को भी उल्लेखनीय तौर पर दर्शाया गया है। यह 18 व्यवसायों में लगे कारीगरों और शिल्पकारों को आरंभ से अंत तक सहायता प्रदान करने की मंत्रालय की एक प्रमुख योजना है।

एमएसएमई मंडप में देश के 29 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 200 प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। वे वस्त्र, हथकरघा, हस्तशिल्प, कढ़ाई युक्त कपड़े, चमड़े के जूते, खिलौने, बांस और बेंत से बनी वस्तुएं, , रत्न-आभूषण, चीनी मिट्टी से बने सामान और मिट्टी के बर्तन, छोटी मशीनी वस्तुएं जैसे उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह मेला खासतौर पर महिलाओं और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा आकांक्षी जिलों के सूक्ष्म और लघु उद्यमियों को ग्राहकों के बीच अपने उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।

शोभा करंदलाजे ने पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों से भी बातचीत की और उनके उत्पादों की सराहना की। पीएम विश्वकर्मा योजना पर एक ‘नुक्कड़ नाटक’ भी प्रस्तुत किया गया। सोभा करंदलाजे ने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेलें में 85 प्रतिशत प्रतिभागी पहली बार भाग ले रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय अपनी विभिन्न योजनाओं और पहल के माध्यम से लघु व्यवसायों और शिल्पकारों को सहायता प्रदान कर रहा है। प्रदर्शकों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

NHAI राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे खाली पड़ी जमीनों पर औषधीय वृक्षारोपण के लिए ‘NHAI आरोग्य वन’ परियोजना विकसित करेगा

जैव विविधता को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास में पारिस्थितिक स्थिरता को एकीकृत करने…

7 घंटे ago

कैबिनेट ने जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को स्वीकृति दी, 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण मेट्रो गलियारा निर्मित किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को…

8 घंटे ago

NHRC ने गुजरात के राजकोट क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा एक पत्रकार को कथित तौर पर अवैध रूप से हिरासत में लेने और यातना देने के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया…

8 घंटे ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 (01.04.2026 से 30.09.2026…

10 घंटे ago

कैबिनेट ने अरूणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में 1200 मेगावाट की क्षमता वाली वाली कलाई-II जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने कलाई-II जलविद्युत परियोजना…

10 घंटे ago

कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश में 1720 मेगावाट की कमला जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए 26,069.50 करोड़ रुपये के परिव्यय वाले निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अरुणाचल प्रदेश के…

10 घंटे ago