खेल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और डॉ. मनसुख मांडविया कल पेरिस ओलंपिक के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकटों का एक सेट जारी करेंगे

डाक विभाग पेरिस ओलंपिक के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकटों का एक सेट जारी करेगा। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम सोमवार, 05 अगस्त, 2024 को दोपहर 12:00 बजे आकाशवाणी, नई दिल्ली के रंग भवन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय संचार एवं उत्तरी पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की उपस्थिति रहेगी।

इस कार्यक्रम में खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति से कार्यक्रम और भी समृद्ध होगा। स्मारक टिकट खेल भावना को उजागर करता है और पेरिस में ओलंपिक खेलों के लिए एक साथ आने वाले राष्ट्रों की एकता का जश्न मनाता है। यह टिकट एथलीटों और उनके समर्पण, दृढ़ता और खेलों में उत्कृष्टता के लिए एक सम्मान है।

इस कार्यक्रम में सम्मानित मंत्रियों द्वारा भाषण दिए जाएंगे, जिसमें ओलंपिक के महत्व और अंतरराष्ट्रीय सद्भाव और सहयोग को बढ़ावा देने में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा। डाक टिकट जारी करना ओलंपिक और उसके एथलीटों के प्रति भारत के उत्साह और समर्थन का प्रतीक होगा।

डाक विभाग में विशेष डाक टिकट जारी करके महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को मनाने की एक लंबी परंपरा है। यह पहल न केवल ओलंपिक का जश्न मनाती है, बल्कि देश भर के युवा एथलीटों और खेल प्रेमियों को प्रेरित भी करती है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का…

11 घंटे ago

कृषि जैविक संसाधन ने पूरे भारत में जैव विविधता पहल के लिए एबीएस लाभ के रूप में लगभग 1.04 करोड़ रुपये जुटाए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र…

12 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ गया

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित एअर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…

12 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने अल्पसंख्यक अधिकारों के उल्लंघन और सैन्य नियंत्रण को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की

भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन…

12 घंटे ago