भारत

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में विद्युत वितरण अवसंरचना के आधुनिकीकरण और उन्नयन के लिए 3,600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं की समीक्षा की

केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने देश में विद्युत वितरण कंपनियों और विद्युत विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान गुरुग्राम और फरीदाबाद शहरों सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यह पाया गया कि इन शहरों में बिजली की मांग सालाना 8-10% की तीव्र गति से बढ़ रही है।

बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने और इन दोनों शहरों में उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, विद्युत और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में, विद्युत मंत्रालय ने आज आयोजित अपनी अंतर-मंत्रालयी निगरानी समिति की बैठक में गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में विद्युत वितरण अवसंरचना के आधुनिकीकरण और उन्नयन के लिए 3,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी। ये परियोजनाएं भारत सरकार की प्रमुख योजना, पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना के अंतर्गत कार्यान्वित की जायेंगी। इन परियोजनाओं से गुरुग्राम जिले के मानेसर और बादशाहपुर तथा फरीदाबाद जिले के ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी, बल्लभगढ़ और ग्रेटर फरीदाबाद के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

इस परियोजना में नवीनतम तकनीक के साथ लगभग 500 फीडरों के लिए कार्य शामिल हैं, जिसमें 20 नए गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन स्थापित करना (फरीदाबाद में 12 और गुरुग्राम में 8); 3,500 किलोमीटर भूमिगत केबलिंग, लगभग 5,000 नए वितरण ट्रांसफार्मर/कॉम्पैक्ट सबस्टेशन चालू करना तथा 486 फीडरों को 821 फीडरों में विभाजित करना शामिल है।

इसके अलावा, नेटवर्क को स्वचालित बनाने का कार्य भी शुरू किया गया है, जो तुरंत खराबी का पता लगाने और बिजली की बहाली करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

इन कार्यों के कार्यान्वयन से इन शहरों में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में काफी सुधार होगा। वितरण अवसंरचना को स्वचालित बनाने और आधुनिकीकरण से न केवल फरीदाबाद और गुरुग्राम भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार होंगे; भूमिगत केबल बिछाने का कार्य, विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नागरिक सुरक्षा और समग्र सौंदर्यीकरण में भी सुधार करने में मदद करेगा।

Editor

Recent Posts

पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण भारत ने किया राजकोषीय नीति में बदलाव: स्टैंडर्ड एंड पूअर्स

पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण उत्पन्न वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू विकास और आर्थिक स्थिरता…

3 घंटे ago

अब तक 23 राज्यों/संघराज्य क्षेत्रों में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का क्षेत्रीय…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्चस्तरीय कृषि समीक्षा बैठक में खरीफ 2026 के लिए देशभर की तैयारियों की गहन समीक्षा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन, में उच्चस्तरीय…

4 घंटे ago

सरकार ने औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया; छोटे गांवों में खांसी की दवाइयों की बिक्री पर दी गई छूट वापस ली गई

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राजपत्र अधिसूचना जीएसआर 927 (ई) दिनांक 29 दिसंबर 2025…

4 घंटे ago

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा के मद्देनजर सरकार ने लगाई 22 जून तक टेलीग्राम ऐप पर रोक

21 जून को निर्धारित राष्ट्रीय प्रवेश और पात्रता परीक्षा-नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा को देखते…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ स्लोवाकिया के व्यापार और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ स्लोवाकिया के व्यापार और…

8 घंटे ago