भारत

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित किए

दिनांक 16/06/2024 को आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 के परिणाम के आधार पर, निम्नलिखित रोल नंबर वाले परीक्षार्थी सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 में प्रवेश के लिए योग्य घोषित किए गए हैं।

इन परीक्षार्थियों की मुख्य परीक्षा की योग्यता अनंतिम है। परीक्षा के नियमों के अनुसार, इन सभी परीक्षार्थियों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र- I (डीएएफ-I) में फिर से आवेदन करना होगा। विस्तृत आवेदन पत्र- I (डीएएफ-I) भरने और इसे जमा करने की तिथियां और महत्वपूर्ण निर्देश की घोषणा आयोग की वेबसाइट पर उचित समय पर की जाएगी।

परीक्षार्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 के अंक, कट ऑफ अंक और उत्तर कुंजी सिविल सेवा परीक्षा, 2024 की पूरी प्रक्रिया के बाद और भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2024 समाप्त हो गई है यानी अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही आयोग की वेबसाइट यानी https://upsc.gov.in पर अपलोड की जाएंगी।

नई दिल्ली में शाहजहाँ रोड पर स्थित संघ लोक सेवा आयोग के पास धौलपुर हाउस में अपने परिसर में परीक्षा हॉल भवन के पास एक सुविधा काउंटर मौजूद है। परीक्षार्थी उपरोक्त परीक्षा के अपने परिणाम के संबंध में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण सभी कार्य दिवसों पर सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे के बीच सुविधा काउंटर पर व्यक्तिगत रूप से या दूरभाष नंबर 011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125 पर प्राप्त कर सकते हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

5 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

5 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

5 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

5 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

6 घंटे ago