भारत

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 की अनंतिम रूप से अनुशंसित उम्मीदवार सुश्री पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के खराब आचरण की विस्तृत और गहन जांच की है। इस जांच से पता चला है कि उन्होंने अपना नाम, अपने पिता और माता का नाम, अपनी तस्वीर/हस्ताक्षर, अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर अपनी पहचान बदलकर परीक्षा नियमों के तहत प्रदत्त सीमा से अधिक प्रयास किए।

इसलिए, यूपीएससी ने पुलिस अधिकारियों के पास प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करके आपराधिक अभियोजन सहित उनके खिलाफ विभिन्न तरह की कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल सेवा परीक्षा-2022 के नियमों के अनुसार, आयोग (UPSC) ने कारण बताओ नोटिस ((एससीएन)) जारी कर पूजा खेडकर से जवाब मांगा है कि आपकी उम्मीदवारी क्यों रद्द की जाए और आगामी यूपीएससी की परीक्षाओं से वंचित क्यों न रखा जाए।

यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अपने संवैधानिक दायित्वों को पूरा करने में, यूपीएससी अपने संवैधानिक जनादेश का कड़ाई से पालन करता है, और बिना किसी समझौते के सभी परीक्षाओं सहित अपनी सभी प्रक्रियाओं का संचालन करता है। यूपीएससी ने नियमों के अत्यंत निष्पक्षता और सख्त पालन के साथ अपनी सभी परीक्षा प्रक्रियाओं की पवित्रता और अखंडता सुनिश्चित की है।

यूपीएससी ने जनता, विशेषकर उम्मीदवारों से बहुत उच्च स्तर का विश्वास और विश्वसनीयता अर्जित की है। आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट रूप से प्रतिबद्ध है कि विश्वास और विश्वसनीयता का ऐसा उच्च स्तर बरकरार रहे और उसमें कोई समझौता न हो।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने लंबी दूरी के समुद्री टोही अभियानों के 50 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मनाया

भारतीय नौसेना 18 नवंबर 2026 को अपनी लंबी दूरी के समुद्री टोही अभियानों की स्वर्ण…

27 मिनट ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अकवान आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा…

4 घंटे ago

भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर 10वीं बार सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता

भारत ने 10वीं बार सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। ढाका में कल…

4 घंटे ago

अमरीका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में क़ेशम द्वीप पर ईरान के मिसाइल प्रक्षेपण केंद्र पर हमला किया

अमरीका ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में ईरान के क़ेश्म द्वीप पर मिसाइल प्रक्षेपण केन्‍द्र पर सटीक…

4 घंटे ago

उत्तर प्रदेश की मसौदा मतदाता सूची में 13 करोड़ 58 लाख मतदाता शामिल

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची का मसौदा जारी कर…

5 घंटे ago