खेल

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ग्लासगो में आयोजित होने वाले राष्‍ट्रमंडल खेल 2026 के लिए भारत की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए भारत की तैयारियों का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में सभी हितधारकों के बीच सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने और 2026 राष्‍ट्रमंडल खेल की तैयारी कर रहे भारतीय एथलीटों के लिए सहायता प्रणाली को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

बैठक में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के प्रतिनिधि, जिनमें 2026 राष्‍ट्रमंडल खेल के लिए मिशन प्रमुख भी शामिल थे। उन्होंने खेलों के लिए परिचालन योजना, एथलीटों की तैयारी और समन्वय तंत्र पर अद्यतन जानकारी साझा की। इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के अधिकारी भी उपस्थित थे।

खेल मंत्री ने राष्‍ट्रमंडल खेल 2026 के लिए भारत की तैयारी, प्रशिक्षण, व्यवस्था, कल्याण और समन्वय की समीक्षा की।

डॉ. मांडविया ने इस बात पर बल दिया कि सरकार राष्‍ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय एथलीटों को उनके सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने देश के लिए एक सफल अभियान सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध योजना, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और एथलीट-केंद्रित तैयारी के महत्व पर बल दिया।

बैठक में राष्‍ट्रमंडल खेल 2026 के समापन समारोह से संबंधित तैयारियों पर भी चर्चा हुई, जिसके दौरान भारत को आधिकारिक तौर पर राष्‍ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी सौंपी जाएगी, जिनका आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होगा।

इस संदर्भ में, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और गुजरात सरकार के अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भी समीक्षा बैठक में भाग लिया और चर्चा में हिस्सा लिया।

बैठक में सचिव (खेल) द्वारा ग्लासगो 2026 के संचालन और रसद संबंधी तैयारियों के लिए विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के प्रतिनिधियों के साथ किए जा रहे अंतर-मंत्रालयी समन्वय प्रयासों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

चर्चा का मुख्य केंद्र अंतर-मंत्रालयी समन्वय, सुगम्यीकरण व्‍यवस्‍था और भारतीय दल से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था।

एसएआई और मंत्रालय के अधिकारियों ने उपस्थित गणमान्‍यों को खेलों के लिए तैयार किए जा रहे प्रारूप की जानकारी दी, जिसमें प्रतियोगिता का अनुभव, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सहायक कर्मचारियों की तैनाती और आकस्मिक योजना शामिल थी।

समीक्षा बैठक में ग्लासगो में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के अभियान के लिए व्यापक तैयारियों को सुनिश्चित करने के प्रति मंत्रालय, आईओए, एसएआई, गुजरात सरकार और संबंधित हितधारकों की सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत भारत योजना के अंतर्गत देश भर में 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के जालंधर से कल 20 राज्यों के 75 पुनर्विकसित रेलवे…

2 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अशांति को लेकर चिंता जताई

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में जारी अशांति पर चिंता…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ स्थित PGIMER में अत्‍याधुनिक मातृ एवं शिशु केन्‍द्र तथा अत्‍याधुनिक तंत्रिका विज्ञान केन्‍द्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में…

17 घंटे ago

सीसीपीए ने फ्लाइट बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म पर डार्क पैटर्न्स के उपयोग के लिए स्पाइस जेट पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA), जिसकी अध्यक्षता मुख्य आयुक्त स्मति निधि खरे और आयुक्त अनुपम…

17 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-फिनलैंड साझेदारी को सुदढ़ करने हेतु फिनलैंड की अग्रणी प्रौद्योगिकी और औद्योगिक कंपनियों के साथ बैठक की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने फिनलैंड की अग्रणी प्रौद्योगिकी और औद्योगिक कंपनियों…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास…

17 घंटे ago