insamachar

आज की ताजा खबर

unsc
अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वेनेजुएला में अमरीका के सैन्य हमलों पर चर्चा के लिए आपातकालीन बैठक बुलाई

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वेनेजुएला में अमरीकी हमले पर चर्चा के लिए आपातकालीन बैठक बुलाई है। यह बैठक परिषद के अस्थायी सदस्य कोलंबिया के अनुरोध पर बुलाई गई है। इसे स्थायी सदस्य चीन और रूस का समर्थन प्राप्त है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने वेनेजुएला में अमरीकी सैन्य कार्रवाई को खतरनाक उदाहरण करार दिया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि महासचिव अंतोनियो गुतरश अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान ना होने से बेहद चिंतित हैं। महासचिव ने वेनेजुएला में मानवाधिकारों और कानून के अनुरूप समावेशी संवाद का आह्वान किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी की वैधता पर चर्चा होगी। हालांकि मित्र देशों से अमरीका की कड़ी आलोचना की संभावना नहीं है। मादुरो फिलहाल न्यूयॉर्क में हिरासत में हैं। मादक पदार्थों के आरोपों पर अदालत में आज उनकी पेशी होगी। इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह अमरीकी योजनाओं में सहयोग नहीं करती हैं तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *