संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों में हजारों लोगों की मौत की बढ़ती चिंताओं के बीच कल रात न्यूयॉर्क में एक आपातकालीन बैठक की। अमरीका ने यह बैठक संकट से निपटने के लिए बुलाई थी। बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र की सहायक महासचिव मार्था पोबी ने ईरान में राष्ट्रव्यापी अशांति और मानवाधिकार संबंधी चिंताओं पर सुरक्षा परिषद को ये जानकारी दी।
इस बीच, अमरीका ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच हत्याएं जारी रहीं तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। एक प्रेस वार्ता में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उनकी टीम ने ईरानी शासन को यह संदेश दे दिया है।
भारत और यूरोपीय संघ ने आज अपनी साझेदारी के सभी पहलुओं और संयुक्त व्यापक रणनीतिक…
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण-ट्राई ने आज दूरसंचार इंटरकनेक्शन-पोर्ट शुल्क (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी कर…
यमुना नदी में मनोरंजक रिवर क्रूज सेवा शुरू होने के साथ दिल्ली के पर्यटन परिदृश्य…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में लगभग 1400 करोड़ रुपये की…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत के मद्देनजर ईरान पर फिर…
भारत और लेबनान ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की है और राजनीतिक-सुरक्षा,…