बिज़नेस

घरेलू शेयर बाजार में पिछले सात सत्र से जारी तेजी का सिलसिला आज थमा

घरेलू शेयर बजार में पिछले सात सत्र से जारी तेजी का सिलसिला आज थम गया और बिकवाली के दबाव में प्रमुख सूचकांक शून्‍य दशमलव तीन प्रतिशत से अधिक घाटे में रहे। रियल्‍टी, एफएमसीजी सेक्‍टर में बिकवाली अधिक रहने के साथ अंतर्राष्‍ट्रीय बाजारों से मिलाजुला संकेत आया, जिसका असर निवेशकों के बीच देखने को मिला।

कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज तीन सौ 15 अंक यानी लगभग शून्‍य दशलव चार प्रतिशत घटकर 79 हजार आठ सौ एक पर बंद हुआ। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50, बयासी अंक यानी शून्‍य दशमलव तीन-चार प्रतिशत घटकर 24 हजार दो सौ 47 दर्ज हुआ।

विस्‍तारित बाजार की ओर चलें तो वहां प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा। बीएसई मिडकैप इंडेक्‍स शून्‍य दशमलव एक प्रतिशत घाटे में रहा। स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

Editor

Recent Posts

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

5 घंटे ago

एशियन गेम्स 2026 का समापन आज, भारत की ध्वजवाहक निशानेबाज होंगी नीरू धांडा

एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…

5 घंटे ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2026-27 के लिए कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…

5 घंटे ago

पाकिस्तान से जारी अवैध घुसपैठ पर भारत ने जताया कड़ा विरोध, उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी तलब

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…

5 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

1 दिन ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

1 दिन ago