अमरीका और चीन ने आज से नए शुल्क लागू होने से कुछ घंटे पहले ही बढे हुए व्यापार शुल्क लागू होने की समय सीमा 10 नवंबर तक बढ़ा दी है। दोनों देशों ने संयुक्त बयान में कहा है कि वे अगले 90 दिन के लिए शुल्क वृद्धि को स्थगित रखेंगे। अमरीका का चीनी वस्तुओं पर शुल्क 145 प्रतिशत तक बढ़ाना स्थगित रहेगा, जबकि चीन अमरीकी वस्तुओं पर 125 प्रतिशत शुल्क नहीं लगाएगा। अमरीका में चीनी आयात पर वर्तमान 30 प्रतिशत का शुल्क और चीन को अमरीकी निर्यात पर 10 प्रतिशत शुल्क जारी रहेगा।
ट्रम्प ने हाल ही में कुछ तकनीकी निर्यात नियमों में छूट दी है, जिससे ए एम डी और एनवीडिया कंपनियों को चीन को कुछ चिप्स बेचने की अनुमति मिल गई है। बदले में उन्हें अमरीकी सरकार के साथ राजस्व का 15 प्रतिशत हिस्सा साझा करना होगा। अमरीका टिकटॉक को उसके चीनी मालिक बाइटडांस से अलग करने पर भी दबाव बना रहा है, जिसका चीन विरोध कर रहा है। इस समझौते के बावजूद, दोनों देशों के बीच व्यापार सुस्त है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए। इस…
भारतीय नौसेना के पोत (आईएनएस) त्रिशूल ने अपनी जारी परिचालन तैनाती के तहत 9 नवंबर,…
8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) 10 से 14 नवंबर 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया…
मूडीज़ रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे। वे 13 नवंबर…
दूरसंचार विभाग (डीओटी) देश के ग्रामीण, दूर-दराज और कम सुविधा वाले इलाकों में डिजिटल अंतर…