अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका ने इज़राइल को 151 मिलियन डॉलर की हथियार बिक्री को मंजूरी दी

पश्चिम एशिया में सैन्‍य संघर्ष के आठवें दिन भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अमरीका-इस्राएल और ईरान ने हवाई और ड्रोन हमले जारी रखे हैं। इस बीच, अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने इस्राएल को 15 करोड डॉलर से अधिक के हथियार बेचने की मंजूरी दे दी है। आज तड़के ईरान की राजधानी तेहरान पर फिर हवाई हमले हुए। इस्राएली सेना ने तेहरान पर फिर हमले की चेतावनी दी थी।

संयुक्‍त राष्‍ट्र में ईरान के राजदूत आमिर सईद इरवानी ने कहा है कि अमरीका और इस्राएल के हवाई हमलों में अब तक एक हजार तीन सौ 32 लोग मारे गये हैं। उधर, अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ कोई समझौता नहीं होगा और ईरान को बिना शर्त समर्पण करना होगा।

इस बीच, ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि बिना शर्त समर्पण की अमरीका की मांग, ख़्वाब ही रहेगी। उन्‍होंने खाड़ी देशों में ईरान के हमलों पर खेद भी व्‍यक्‍त किया। राष्ट्रपति ने कहा कि ये हमले सेना की भीतर गलतफहमी के कारण हुए और ईरान हमले रोक देगा।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

8 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

8 घंटे ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

21 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

21 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

21 घंटे ago