Defence News

भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ के 16 वें संस्करण में भाग लेने के लिए अमेरिकी सेना का दल भारत पहुंचा

भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ के 16 वें संस्करण में भाग लेने के लिए अमेरिकी सेना का दल भारत पहुंच गया है । यह सैन्य अभ्यास 24 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक हिमाचल प्रदेश के बकलोह स्थित विशेष बल प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस सैन्य अभ्यास का पिछला संस्करण नवंबर 2024 में अमेरिका के इडाहो स्थित ऑर्चर्ड कॉम्बैट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया गया था।

भारतीय सेना के दल, जिसका प्रतिनिधित्व विशेष बलों की इकाइयां कर रही हैं, में 45 जवान होंगे, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से अमेरिकी विशेष बलों के ग्रीन बेरेट्स के 12 जवान शामिल होंगे।

सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ का उद्देश्य भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना है, जिसके लिए पारस्परिक समन्वय, संयुक्त तथा विशेष अभियान रणनीतियों के आदान-प्रदान को सुदृढ़ किया जाएगा। यह अभ्यास पर्वतीय क्षेत्र में संयुक्त विशेष बल अभियानों के संचालन हेतु संयुक्त क्षमताओं को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है।

इस प्रशिक्षण के दौरान उच्च स्तर के शारीरिक अनुकूलन, संयुक्त मिशन योजना और संयुक्त सामरिक अभ्यासों के निष्पादन पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। प्रतिभागी सैनिक संयुक्त मिशन योजना और विशेष अभियानों की युक्तियों, तकनीकों एवं प्रक्रियाओं जैसे क्षेत्रों में सर्वोत्तम प्रथाओं और परिचालन अनुभवों को साझा करेंगे।

इस अभ्यास से दोनों देशों के विशेष बलों के बीच पारस्परिक समन्वय, विश्वास और पेशेवर सौहार्द के और मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ती रक्षा साझेदारी को और मजबूती मिलेगी।

Editor

Recent Posts

अमरीका के केन्‍द्रीय बैंक-फेडरल रिज़र्व ने महंगाई बढ़ने के बावजूद प्रमुख ब्याज दर 3.9% पर बरकरार रखी

अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी निर्धारित ब्याज दर को 3.7-5 प्रतिशत से 4…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रगति की 54वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में सक्रिय शासन और योजनाओं…

6 घंटे ago

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदला, आज और कमजोर होने की संभावना

तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उससे सटी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजर…

6 घंटे ago

भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग जापान को पीछे छोड़कर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल उद्योग बन गया

सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 22 लाख करोड़ रुपये…

7 घंटे ago

एनपीपीए ने कैंसर रोधी 543 ब्रांड की दवाओं के संशोधित एमआरपी जारी किए; नई कीमतें 9 नवंबर से प्रभावी होंगी

रसायन और उर्वरक मंत्रालय और औषधि विभाग, के अधीन राष्ट्रीय औषधीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए)…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन…

7 घंटे ago