अमरीका और ईरान के बीच लगातार हमलों के कारण पश्चिम एशिया में तनाव तेज़ी से बढ़ गया है। इससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। अमरीकी सैन्य बलों ने ईरान के कच्चे तेल के पांच टैंकर नष्ट कर दिए हैं। वाशिंगटन के अनुसार पिछले दो दिनों में एक अमरीकी युद्धपोत पर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर- आईआरजीसी ने हमले किए थे। ईरान ने जॉर्डन में अमरीकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं।
अमरीकी केंद्रीय कमान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ये हमले पिछले दो दिनों में अमरीकी युद्धपोत पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने के ईरान के दो प्रयासों के जवाब में किए गए। ओमान की खाड़ी में नष्ट किए गए ईरानी जहाजों में किविक, चारमीनार, होराइजन-1 और रीस्को शामिल थे।
इस बीच इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने बहरीन और कुवैत के बंदरगाहों के पास टैंकरों पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ईरान ने पडोसी बंदरगाहों पर लंगर डाले हुए या बंदरगाहों के अंदर खडे जहाजों को वहां से निकलने को कहा है। आईआरजीसी ने चेतावनी दी कि जहाजों को निशाना बनाया जा सकता है।
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…
भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा…
गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…