अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दर को 4.25 प्रतिशत से 4.5 शून्य प्रतिशत की सीमा में स्थिर रखा है। अमरीका के केंद्रीय बैंक ने संकेत दिया है कि इस वर्ष के अंत में दो तिमाही ब्याज दर में कटौती की संभावना है। फेडरल रिजर्व ने इस वर्ष के लिए अमेरिकी मुद्रास्फीति के अपने अनुमान को बढ़ा दिया है और अमेरिकी आर्थिक विकास पूर्वानुमान को घटा दिया है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक का दूसरा मौद्रिक नीति निर्णय अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की शुल्क में बढ़ोतरी से पैदा हुई मुद्रास्फीति के जोखिमों के बीच आया है। फेडरल रिजर्व ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए मार्च में हुई अपनी बैठक के अंत में ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने का विकल्प चुना। फेडरल रिजर्व के प्रमुख, जेरोम पॉवेल ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वे नीतियों को समायोजित करने की जल्दी में नहीं हैं।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…
दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…