अमरीका के फेडरल रिजर्व ने महंगाई पर काबू पाने के लिए 2023 के बाद पहली बार अपनी प्रमुख ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। दर में एक चौथाई प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद फेडरल रिजर्व की प्रमुख दर लगभग 3.9 प्रतिशत हो गई है। फेडरल रिजर्व के तिमाही रिपोर्ट के अनुसार, इस साल एक और बढ़ोतरी की जा सकती है, जिससे दर 4.1 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। इससे समय के साथ मकान, वाहन और क्रेडिट कार्ड के कर्ज पर ब्याज बढ़ सकता है।
यह फैसला ऐसे समय में हुआ है जब अमरीकी लोग किराने का सामान, पेट्रोल और मकान की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। आगामी मध्यावधि चुनाव से सात सप्ताह पहले महंगाई और खर्च वहन करने की क्षमता प्रमुख मुद्दे बन गए हैं।
फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष केविन वॉर्श ने कहा कि जुलाई के अंत में ब्याज दर को स्थिर रखने के फैसले के बाद अर्थव्यवस्था में तेजी के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई फेड के दो प्रतिशत के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है और इसमें कमी के बहुत कम संकेत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमरीका और ईरान के बीच फिर शुरू हुई लड़ाई से पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं, जिसने फेड अधिकारियों को दर बढ़ाने के फैसले के समर्थन के लिए प्रभावित किया।
देश में चालू वित्त वर्ष में जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान देश के रोजगार…
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित ‘दिल्ली…
केन्द्र सरकार ने चिकित्सा उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन से…
अमरीका के प्रतिनिधि सभा ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग चलाने के प्रस्ताव…
उत्तर रेलवे छठ पर्व के लिए ने कल से दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई, 2026 को देश में सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं…