अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली कुछ विशेष दवाओं और उनके संबंधित घटकों पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा।

अमरीका के वाणिज्य विभाग ने इन देशों की सूची फेडरल रजिस्टर में प्रकाशित की है। अमरीका 29 सितंबर से कुछ पेटेंट दवाओं और उनके संबंधित घटकों के आयात पर सौ प्रतिशत शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है।

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को अमरीका में पेटेंट वाली दवाओं, जैविक दवाओं और उनके संबंधित घटकों के आयात पर शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य देश में दवाओं के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना है।

शून्य प्रतिशत शुल्क के दायरे में दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए निर्धारित दवाएं, बांझपन के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाएं, सेल थेरेपी, जीन थेरेपी, एंटीबॉडी-ड्रग और पशु चिकित्सा संबंधी दवाएं शामिल हैं। इन दवाओं के घटकों पर भी शून्य प्रतिशत शुल्क लागू होगा।

भारत के अलावा अर्जेंटीना, बांग्लादेश, कंबोडिया, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, यूरोपीय संघ, ग्वाटेमाला, इंडोनेशिया, जापान, जॉर्डन, मलेशिया, उत्तर मैसेडोनिया, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टाइन, ताइवान, थाईलैंड, ब्रिटेन और वियतनाम भी शून्य शुल्क वाली श्रेणी में हैं।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

55 सेकंड ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

24 मिनट ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

12 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

13 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

13 घंटे ago