अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्त करने के लिए 15 सूत्री योजना का प्रस्ताव भेजा, ईरान का कई खाड़ी देशेां पर हमला जारी
अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्त करने और उसके परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने के उद्देश्य से 15 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान समझौता करना चाहता है। मीडिया की खबरों के अनुसार यह प्रस्ताव मध्यस्थों के माध्यम से भेजा गया था। इसमें शत्रुता को रोकने, ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर अंकुश लगाने और उसकी क्षेत्रीय भूमिका को नया रूप देने के लिए व्यापक ढांचा प्रस्तुत किया गया है।
इस योजना में ईरान से अपने तीन मुख्य परमाणु संयंत्रों को बंद करने, यूरेनियम संवर्धन रोकने और अपने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को निलंबित करने का आह्वान किया गया है।





