अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने हि‍ज़्बुल्लाह पर नए प्रतिबंध लगाए, ईरानी सरकार के साथ संबंधों का दिया हवाला

ट्रंप प्रशासन ने हिज़्बुल्लाह पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमरीकी प्रशासन ने इस गुट को ईरान के प्रतिनिधि के तौर पर फिर से वर्गीकृत किया है। अमरीका के वित्त विभाग ने 10 ऐसे लोगों पर प्रतिबंधों की घोषणा की है, जिन पर हिज़्बुल्लाह को धन अंतरित करने के लिए ज़िम्मेदार नेटवर्क का हिस्सा होने का आरोप है।

अमरीका के वित्त विभाग के अनुसार यह नेटवर्क लेबनान, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात और ईरान के बीच वाणिज्यिक एयरलाइन उड़ानों से यात्रा करने वाले कूरियर का इस्तेमाल करके अलग-अलग देशों में बड़ी मात्रा में पैसे भेजता था। इससे हिज़्बुल्लाह को औपचारिक वित्तीय प्रणाली से बाहर विदेशी मुद्रा हासिल करने और प्रतिबंधों से बचने का ज़रिया मिलता था। इस नए वर्गीकरण का उदेद्श्य यह बताना है कि हिज़्बुल्लाह ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर – आईआरजीसी की ओर से काम करता है और कोई स्वतंत्र संगठन नहीं है। इससे औपचारिक रूप से यह माना जाता है कि हिज़्बुल्लाह के सैन्य अभियान, बाहरी सुरक्षा गतिविधियां और बड़े वित्तीय नेटवर्क आईआरजीसी के विस्तार के तौर पर काम करते हैं। आईआरजीसी ईरान का वह मुख्य ज़रिया है जिससे वह अपनी सीमाओं के बाहर आतंकवाद को बढ़ावा देता है।

अमरीका ने हिज़्बुल्लाह और आईआरजीसी, दोनों को लंबे समय से विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी गुट घोषित कर रखा है। हिज़्बुल्लाह लेबनान की एक राजनीतिक पार्टी होने के साथ-साथ एक हथियारबंद गुट भी है। यह ताज़ा कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ट्रंप प्रशासन इस्राएल और लेबनान के बीच शांति वार्ता को आसान बनाने की कोशिश कर रहा है।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

1 घंटा ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

1 घंटा ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

1 घंटा ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

1 घंटा ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

1 घंटा ago