अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका ने IRGC के होर्मुज जलडमरूमध्य में साइप्रस के झंडे वाले जहाज पर हमले के बाद ईरान पर नए हमले शुरू किए, ईरान ने जलमार्ग को अगली सूचना तक किया बंद

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के होर्मुज जलडमरूमध्य में साइप्रस के झंडे वाले जहाज पर हमले के बाद, अमरीका ने ईरान पर नए हमले शुरू कर दिए हैं।

अमरीका की सेना ने कहा है कि ये हमले राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप के निर्देश पर किए गए हैं। इस बीच, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अगली सूचना तक बंद कर दिया है। ईरान की नौसेना ने कहा कि इस इलाके में अमरीका का दखल खत्म होने तक किसी भी जहाज़ को इस रास्ते से निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नौसेना ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य की इस घटना को लेकर अमरीका की किसी भी कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया जाएगा। अमरीका, ईरान से सार्वजनिक रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले जहाज़ों पर हमला नहीं करने का आश्‍वासन चाहता है।

इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि तनाव के बावजूद ईरान के साथ बातचीत जारी रहेगी। ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य उसके नियंत्रण में ही रहेगा और इस मार्ग से गुज़रने वाले जहाज़ों को शुल्क देना होगा। ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाज़ों की आवाजाही के लिए दो अलग-अलग रास्तों का प्रस्ताव दिया है, लेकिन ईरान ने इस तरह के प्रस्ताव को पहले ही खारिज कर दिया था।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

5 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

6 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

6 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

6 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

6 घंटे ago