अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पिछले चार वर्षों में भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की सकारात्मक समीक्षा की, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी, रक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु, स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और एआई जैसे प्रमुख क्षेत्रों में।
सितंबर 2024 में क्वाड लीडर्स समिट के लिए अमेरिका की अपनी यात्रा सहित राष्ट्रपति बाइडेन के साथ अपनी विभिन्न बैठकों को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में राष्ट्रपति बाइडेन के योगदान की सराहना की जिसने एक स्थायी विरासत छोड़ी है।
प्रधानमंत्री ने एनएसए सुलिवन के माध्यम से भेजे गए राष्ट्रपति बाइडेन के पत्र की सराहना की। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के लोगों के लाभ तथा वैश्विक भलाई के लिए दोनों लोकतंत्रों के बीच घनिष्ठ सहयोग को और अधिक गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति बाइडेन और प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन को अपनी शुभकामनाएं दीं।
भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…
भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…
देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…
भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…