अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि गजा़ में हमास और अन्य सशस्त्र गुटों के पूरी तरह निरस्त्रीकरण पर बोर्ड ऑफ पीस में सहमति बन गई है। श्री ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह समझौता गजा में नई फिलीस्तीनी सरकार के शासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह नई सरकार फिलीस्तीनी लोगों की मदद के लिए बोर्ड ऑफ पीस के निकट समन्वय में काम करेगी।
उन्होंने कहा कि इस समझौते से इस्राएल को भी जरूरी सुरक्षा मिलेगी, क्योंकि गजा का इस्तेमाल आतंकी हमलों के ठिकाने के रूप में नहीं होगा। हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गजा में पूरी तरह निरस्त्रीकरण की योजना पर सहमति बनी है और जल्दी ही आधिकारिक वक्तव्य जारी किया जाएगा।
अभी इस समझौते पर इस्राएल की प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस्राएल किसी भी शांति समझौते के लिये गजा़ पट्टी से हथियार और सेना हटाने सहित हमास के पूरी तरह निरस्त्रीकरण की मांग करता रहा है। इस्राएली सेना गजा़ में अपनी सैन्य गतिविधिया लगातार बढ़ाती रही है। प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू का कहना है कि इस्राएल गजा पट्टी के 70 प्रतिशत इलाके पर अपना नियंत्रण कायम करना चाहता है।
नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित डीआरडीओ भवन में…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…
जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…
अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…