अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ नए आर्थिक युद्ध की घोषणा की है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि ईरान को अमरीका के साथ समझौता करने के कई अवसर दिए गए थे, लेकिन वह विफल रहा।
ट्रम्प ने ईरान की मदद करने वाले किसी भी देश को आर्थिक प्रतिबंध लगाने की धमकी भी दी है। उन्होंने चेतावनी दी हैं कि कोई भी देश जो अपने वित्तीय संस्थानों, व्यवसायों, हवाई अड्डों या सरकारी एजेंसियों को ईरान को समर्थन देने की अनुमति देता है, उसे भी भारी आर्थिक परिणामों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही अपनी चेतावनी को दोहराया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ट्रंप ने कहा कि बातचीत भविष्य में फिर से शुरू हो सकती है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान को पहले समझौता करने के लिए तैयार होना होगा। इस बीच, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को तब तक नहीं खोलेगा जब तक कि अमरीका 14 सूत्री ज्ञापन के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं कर लेता।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) ने शंघाई 2026 में आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में…
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…
अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…
भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…