अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कल रात ब्रिटेन के साथ विशेष व्यापार समझौते की घोषणा की। इस समझौते में चुनिंदा ब्रिटिश कारों पर आयात कर में कमी और इस्पात तथा एल्युमीनियम के शुल्क-मुक्त आयात शामिल हैं। ब्रिटेन के अधिकांश सामानों पर दस प्रतिशत शुल्क जारी रहेगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर रॉडनी स्टार्मर फोन पर ट्रम्प के साथ इस घोषणा में शामिल हुए। राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस समझौते को अमरीका-ब्रिटेन संबंधों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण कदम बताया है। समझौते के अंतर्गत अमरीका कारों पर आयात शुल्क सालाना एक लाख वाहनों के लिए 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करेगा। इससे जगुआर, लैंड रोवर और रोल्स रॉयस जैसे लक्जरी कार निर्माताओं को लाभ मिलेगा।
केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…
भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…
सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…
भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…
रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…
सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…