insamachar

आज की ताजा खबर

US President Donald Trump expressed concern over the effectiveness of the ceasefire with Iran.
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता व्‍यक्‍त की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने आरोप लगाया है कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल प्रवाह के संबंध में सहमत शर्तों का पालन नहीं कर रहा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान के तेल की आवाजाही के लिए इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से गुजरने वाले टैंकरों पर शुल्क लगाने की खबरों के खिलाफ चेतावनी दी।

व्हाइट हाउस ने संघर्ष विराम समझौते के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने के अपने समर्थन को दोहराया है और ईरान की सेना द्वारा अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर टोल लगाने के किसी भी प्रयास का विरोध किया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *