insamachar

आज की ताजा खबर

Donald Trump
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक रात में तबाह करने की धमकी दी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर ईरान समझौता करने में विफल रहता है और होर्मुज जलडमरूमध्य तय समय सीमा से पहले नहीं खोलता है, तो अमरीका एक ही रात में ईरान को तबाह कर सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय समयानुसार कल सुबह साढ़े पांच बजे तक समझौते पर निर्णय की समयसीमा तय की है। उन्होंने कहा कि यदि जलडमरूमध्य बंद रहता है, तो अमरीका ईरान के ऊर्जा और परिवहन ढांचे को निशाना बना सकता है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान हमारी सोच के अनुरूप बातचीत कर रहा है। मैंने उन्हें परोक्ष रूप से 11 दिन दे दिए है। अब, हम देखेंगे कि क्या होता है। मैं आपको बता सकता हूँ कि हमारी सोच के हिसाब से वे पूरी ईमानदारी से बातचीत कर रहे हैं। हमें कुछ ऐसे देशों से मदद मिल रही है जो चाहते हैं कि यह मामला खत्म हो जाए, क्योंकि इसका असर उन पर भी पड़ता है। बहुत से लोग इससे प्रभावित हैं।

इस बीच, ईरान ने युद्धविराम के अमरीकी प्रस्तावों को खारिज कर दिया है और शत्रुता समाप्त करने, पुनर्निर्माण सहायता और प्रतिबंध हटाने की मांग की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने नाटो देशों सहित सहयोगी देशों की आलोचना भी की और कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में उन्हें अपेक्षित समर्थन नहीं मिला है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *