अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूदा संघर्ष को समाप्त करने के ईरान के प्रस्ताव को खारिज किया

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के लिए ईरान के नवीनतम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान ने मध्यस्थों के माध्यम से अपना संशोधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। अमेरिका के राष्‍ट्रपति ने कहा कि ईरान की मांगों को स्‍वीकार नहीं किया जा सकता है।

डॉनल्ड ट्रम्प ने स्वीकार किया कि ईरान ने वार्ता में प्रगति की है, उन्होंने ईरान के नेतृत्व को बिखरा हुआ बताया है। फ़ार्स समाचार एजेंसी सहित ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि देश का नेतृत्व आंतरिक अस्थिरता की अटकलों को निराधार सिद्ध करने के लिए कार्य कर रहा है। यह राजनयिक गतिरोध पश्चिम एशिया के अन्य हिस्सों में बढ़ती हिंसा के बीच आया है।

उधर, लेबनान में इस्राएली हमलों में एक ही दिन में 30 से अधिक लोग मारे गए हैं। पिछले महीने अमरीका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम समझौते के उल्लंघन को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। हमलों में दक्षिणी शहर टायर में नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। जवाब में हिज़्बुल्लाह ने इस्राएल के उत्तरी हिस्‍सों में ड्रोन हमले किए, जिसमें कई इस्राएली सैनिक घायल हो गए। लेबनान में चल रहे इस संघर्ष में अब तक दो हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और दस लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

14 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

16 घंटे ago