अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमरीका ईरान में अपने प्रमुख रणनीतिक लक्ष्य प्राप्त करने के करीब हैं और अमरीकी सेना जल्द ही अपना काम पूरा कर लेगी।
व्हाइट हाउस से प्रसारित अपने 20 मिनट के संबोधन में श्री ट्रम्प ने अमरीकी मिशन – ऑपरेशन एपिक फ्यूरी – की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि अमरीका पहले से कहीं अधिक बड़ी जीत हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अमरीकी नागरिक अब वह दिन देख सकता है जब वे ईरान के हमले और उसके परमाणु धमकी के खतरे से मुक्त हो जाएंगे।
राष्ट्रपति ने वादा किया कि जब युद्ध समाप्त होगा, तो अमरीका पहले से कहीं अधिक सुरक्षित, मजबूत, समृद्ध और महान होगा। उन्होंने सहयोगी देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का साहस जुटाने का आह्वान किया।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…