अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को चेतावनी दी है कि रूस के साथ शांति समझौता हो सकता है जिससे तीन साल से चल रहे यूक्रेन युद्ध को उनके बिना ही खत्म किया जा सके। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही।
अमेरिका की यह चेतावनी यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की उस शिकायत के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूक्रेन रियाद में अमेरिका और रूस के राजनयिकों के बीच हुई वार्ता का हिस्सा नहीं था और यूक्रेन, बिना उसकी भागीदारी के किए गए शांति समझौते को स्वीकार नहीं करेगा। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच तनाव तब और बढ़ गया, जब जेलेंस्की ने कीव में पत्रकारों से बातचीत में कहा की डोनाल्ड ट्रंप सही सूचनाओं से अवगत नही हैं। अमरीकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के राष्ट्रपति पर पलटवार करते हुए कहा कि वे बिना चुनाव के तानाशाह हैं। इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन पर युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया था।
मंगलवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने युद्ध को समाप्त करने पर लंबी चर्चा की। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि रूस युद्ध को जल्दी समाप्त करने के लिए के लिए तैयार है। सर्गेई लावरोव ने वार्ता को उपयोगी बताया।
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के कल शाम तक चक्रवाती तूफान में…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने रसमलाई लिमिटेड द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड…
बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन 14 नवंबर 2026 को भारत की आधिकारिक…
भारत ने पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट का ख़िताब जीत लिया है। रोमांचक…
प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी…
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने…