अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन को छोड़कर सभी देशों के लिए टैरिफ पर 90 दिनों की रोक की घोषणा की; चीन के लिए टैरिफ तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 125 प्रतिशत की

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज चीन को छोड़कर सभी देशों के लिए पारस्परिक आयात शुल्‍क पर 90 दिन तक रोक लगाने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में, राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, यह 90 दिवसीय विराम पारस्परिक और 10 प्रतिशत टैरिफ पर लागू होगा। उन्होंने कहा कि अपनी टैरिफ योजना के हिस्से के रूप में 90 दिवसीय विराम को अधिकृत कर रहे है, लेकिन चीन के लिए टैरिफ दर को तुरंत प्रभाव से बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर रहे है। उधर, चीन ने अमरीका से आयातित सभी वस्तुओं पर 84 प्रतिशत टैरिफ लगाकर जवाबी कार्रवाई की है।

इस बीच अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कुछ पारस्परिक शुल्कों पर रोक लगाने की घोषणा के बाद अमेरीकी शेयरों में सबसे बड़ी तेजी देखी गई। इस कदम से निवेशकों की आशंकाओं को शांत करने में मदद मिली है जिनके कारण पिछले सप्ताह बाजारों में भारी गिरावट देखी गई थी।

Editor

Recent Posts

भारत ने खाड़ी, लाल सागर और काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर बार-बार होने वाले हमलों पर चिंता व्‍यक्‍त की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ‘जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर मित्र समूह‘ की…

5 घंटे ago

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में मूसलाधार वर्षा का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया

उत्तराखंड में आज और कल कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग…

5 घंटे ago

छत्‍तीसगढ़ में पिछले दो दिन से लगातार वर्षा के कारण राज्‍य के सभी स्‍कूल आज बंद

छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिन से लगातार हो रही वर्षा के कारण राज्य के सभी…

5 घंटे ago

झांसी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला की कथित आत्महत्या की सूचना पर NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…

20 घंटे ago

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

22 घंटे ago