अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- वह यूक्रेन युद्ध समाप्त करने में मदद के लिए रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच आमने-सामने की वार्ता का प्रबंध करेंगे

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वे यूक्रेन युद्ध समाप्‍त करने में मदद के लिए रूस और यूक्रेन के राष्‍ट्रपति के बीच आमने-सामने की बातचीत का प्रबंध करेंगे। अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा कि कल रात व्‍हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की और अन्‍य यूरोपीय नेताओं की मेज़बानी के बाद उन्‍होंने रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन से बातचीत की। डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा कि उन्‍होंने राष्‍ट्रपति पुतिन और राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की के बीच बैठक की तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्‍थान का निर्धारण बाद में किया जाएगा। डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा कि प‍ुतिन-जेलेंस्‍की वार्ता के बाद त्रिपक्षीय बैठक में वे भी शामिल होंगे।

यूरोपीय नेताओं ने व्‍हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्‍की के साथ उनकी मेज़बानी के लिए अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप की सराहना की है। इन नेताओं ने इस प्रयास को यूक्रेन युद्ध समाप्‍त करने की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम बताया। बैठक के दौरान राष्‍ट्रपति ट्रंप ने सुरक्षा गारंटी की यूक्रेन की मांग पर राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की को “मजबूत सुरक्षा” का भरोसा दिलाया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्‍टार्मर ने कहा कि यह बैठक यूरोपीय सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम कही जा सकती है। नैटो प्रमुख मार्क रूट ने सुरक्षा गारंटी के लिए राष्‍ट्रपति ट्रंप के समर्थन को बैठक की एक बड़ी सफलता बताया और उन्‍हें गतिरोध समाप्‍त करने और राष्‍ट्रपति पुतिन को बातचीत की टेबल तक लाने का श्रेय दिया।

Editor

Recent Posts

सरकार ने दिव्यांगजन और दिव्यांगजनों के वाहनों के लिए छूट वाले फास्टैग (FASTags) जारी करने के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया

नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…

9 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज ‘तरकश’ सद्भावना यात्रा पर केन्या के मोम्बासा पहुंचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…

9 घंटे ago

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियाई खेलों के हॉकी फाइनल में पंहुचा

जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्‍तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…

10 घंटे ago

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में 9 नागरिकों की मौत

अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…

11 घंटे ago