अंतर्राष्ट्रीय

अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा डेनमार्क के अधिकारियों से करेंगे ग्रीनलैंड के भविष्य पर चर्चा

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि वे अगले सप्ताह डेनमार्क के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और अर्ध-स्वायत्त डेनिश क्षेत्र ग्रीनलैंड के भविष्य पर चर्चा करेंगे। रुबियो की यह टिप्पणी ट्रंप प्रशासन द्वारा ग्रीनलैंड को हासिल करने के प्रयासों को फिर से शुरू करने के बाद आई है। उन्होंने इस सप्ताह सांसदों को बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ग्रीनलैंड पर आक्रमण करने के बजाय उसे खरीदना चाहते हैं।

वहीं बुधवार को एक निजी मीडिया चैनल को दिए साक्षात्कार में उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने सैन्य बल के प्रयोग की संभावना से फिर से इनकार नहीं किया। उपराष्ट्रपति वैंस ने भी राष्ट्रपति ट्रंप की बात दोहराई, जिन्होंने बार-बार कहा है कि यह द्वीप अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है और डेनमार्क इसकी रक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा है। इस बीच, डेनमार्क के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह इस बात की तत्काल पुष्टि नहीं कर सकता कि मार्को रुबियो के साथ बैठक होगी या नहीं।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

7 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

8 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

8 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

9 घंटे ago