अमरीकी वार्ताकार आज पाकिस्तान के लिए रवाना होने वाले हैं, लेकिन ईरान ने कहा है कि उसके अधिकारियों की अमरीकी वार्ताकारों से मुलाकात की कोई योजना नहीं है। व्हाइट हाउस ने बताया कि अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बातचीत के लिए रवाना होंगे।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने पत्रकारों से बात करते हुए इस घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि बातचीत सीधे तौर पर होगी। उन्होंने कहा कि उप राष्ट्रपति जेडी वैंस वाशिंगटन से ही बातचीत में शामिल होंगे और विदेश मंत्री मार्को रुबियो तथा राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ समन्वय करेंगे। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पत्रकारों से कहा कि ईरान के पास अभी भी अमरीका से अच्छा समझौता करने और समझदारी से निर्णय लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि उन्हें इसके लिए सार्थक और सत्यापन योग्य तरीकों से परमाणु हथियार छोड़ने होंगे। इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस्लामाबाद में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मिलने पहुंचे हैं। वे कल देर रात एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान आए। यह पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान और अमरीका के बीच वार्ता को फिर से शुरू करने के राजनयिक प्रयासों का संकेत है। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में अपनी बैठकों के बाद, वे ओमान और रूस की यात्रा करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इसका उद्देश्य द्विपक्षीय मामलों पर अपने साझेदारों के साथ समन्वय करना और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर परामर्श करना है।
भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…
वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…
सोने की संगठित तरीके से तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…