भारत

मेड इन इंडिया उत्‍पादों पर 18% हो जाएगा अमेरिका का टैरिफ: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि अब मेड इन इंडिया उत्‍पादों पर अमरीका का टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगा। उन्‍होंने अमरीका के राष्‍ट्रपति डनॉल्‍ड ट्रंप के साथ बातचीत के बाद सोशल मीडिया पोस्‍ट में यह घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका अपने प्रिय मित्र राष्‍ट्रपति ट्रंप से बात करना बेहद सुखद रहा।

उन्‍होंने कहा कि जब विश्‍व की दो बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाएं और दो बडे़ लोकतंत्र मिलकर काम करते हैं तो इससे जनता को लाभ होता है और आपसी लाभकारी सहयोग के अपार अवसर उत्‍पन्‍न होते हैं। प्रधानमंत्री ने इस घोषणा के लिए भारत की एक अरब चालीस करोड़ जनता की तरफ से राष्‍ट्रपति ट्रंप के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्‍ट्रपति ट्रंप का नेतृत्‍व वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि भारत ट्रंप के शांति प्रयासों का पूरा समर्थन करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे द्विपक्षीय भागीदारी को अभूतपूर्व ऊंचाई पर ले जाने के लिए राष्‍ट्रपति ट्रंप के साथ काम करने के लिए उत्‍सुक है।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

11 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

12 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

12 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

17 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

17 घंटे ago